एक दिन टला मोदी कैबिनेट का विस्तार, अब आठ जुलाई की सुबह कैबिनेट विस्तार
(India) केंद्रीय कैबिनेट विस्तार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आयी है, मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार को एक दिन के लिए टाला जा सकता है. दरअसल गठबंधन दलों से कैबिनेट विस्तार पर बातचीत जारी रहने के चलते यह फैसला किया गया है. इसके साथ ही बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिल्ली लौटने का भी इंतजार किया जा रहा है.


जेपी नड्डा आज देर शाम हिमाचल प्रदेश के दौरे से दिल्ली लौटेंगे. उनके वापस लौटने के बाद जेपी नड्डा के दफ्तर से ही उन तमाम नेताओं को फोन किया जाएगा, जिन्हें मंत्री बनना है. इन नेताओं से जेपी नड्डा कल सुबह या दोपहर को मुलाकात भी कर सकते हैं. इसके बाद परसों सुबह मंत्री मंडल का विस्तार हो सकता है.

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।