अनुराग ठाकुर, अश्विनी वैष्णव समेत कई मंत्रियों ने संभाला पदभार
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर वही किया, जिसके लिए वो जाने जाते हैं। उन्होंने हर्षवर्धन, प्रकाश जावड़ेकर और रविशंकर प्रसाद जैसे दिग्गज चेहरों को अपनी टीम से हटाकर मीडिया जगत से लेकर राजनीतिक विश्लेषकों तक, सभी को चौंका दिया। नए मंत्रियों के शपथ लेने से पहले बुधवार को हर्षवर्धन ने स्वास्थ्य मंत्री, प्रकाश जावड़ेकर ने सूचना प्रसारण मंत्री और रविशंकर प्रसाद ने कानून मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। वैसे इस्तीफा देने वाले मंत्रियों की लिस्ट यहीं तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें कुल 12 नाम शामिल हैं। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर में देशभर में मचे हाहाकार ने मोदी सरकार की छवि को इतनी धूमिल कर दी जितनी पहले कभी नहीं हुई थी। पहली बार ऐसा लगा कि मोदी सरकार की निष्क्रियता की वजह से लाखों मौतें हुईं। विपक्ष ने बेड और ऑक्सिजन की कमी से लेकर प्रबंधन के मोर्चे पर नाकामी को लेकर खूब हाय-तौबा मचाया।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।