(India)
बिग बॉस के विनर रहे ऐक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ को हार्ट अटैक (Siddharth Shukla Heart Attack) आया था। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला रात को दवाई लेकर सोए थे। लेकिन दवाई कौन सी ली थी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर से पूरी टीवी इंडस्ट्री को बडा शॉक लगा है। हार्ट अटैक के बाद आज उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।