द कपिल शर्मा शो में पहुंची नेहा कक्कड़, कृष्णा संग 'कांटा लगा' गाने पर किया डांस
(India) edited by -kritika nayan singh

bollywood :हर हफ्ते कोई न कोई सेलिब्रिटी बतौर स्पेशल गेस्ट नजर आते ही हैं छोटे पर्दों पर. इस हफ्ते शो के सेट पर सेलिब्रिटीज का जमावड़ा लगेगा. यो यो हनी सिंह (Honey Singh), नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) अपने लेटेस्ट रिलीज एल्बम सॉन्ग 'कांटा लगा' को प्रमोट करने के लिए अब वो द कपिल शर्मा शो में नजर आएंगी.साथ ही कुछ समय पहले उन्हें डांस दीवाने 3 पर देखा गया था कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने नेहा के साथ एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वो और नेहा सॉन्ग कांटा लगा पर डांस कर रहे हैं. सॉन्ग कांटा लगा की बात करें तो इसे नेहा, टोनी कक्कड़ और हनी सिंह ने गाया है. गाने के लिरिक्स टोनी ने लिखे हैं. म्यूजिक भी टोनी कक्कड़ का है.गाना ट्रेंडिंग में बना हुआ है. 

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।