एक्टर विक्की कौशल की अप्कमिंग फिल्म 'सरदार उधम सिंह' ने अब ओटीटी प्लेटफार्म का रुख ले लिया है। फिल्म की शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन पिछले साल ही खत्म हो गया था इसमें वो स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह के रोल में हैं,फिल्म में विक्की दो लुक में नजर आएंगे जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के कसूरवार जनरल डायर को लंदन जाकर मौत के घाट उतारा था। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया, "हत्याकांड की घटना 1919 में हुई थी, तब उधम सिंह महज 21 साल के थे। जनरल डायर को मारने के लिए उधम सिंह 1934 यानी 35 की उम्र में लंदन पहुंचे थे। उसके छह सालों के बाद 1940 में यानी 41 की उम्र में जनरल डायर को मौत के घाट उतारा था। तभी विक्की फिल्म में दो लुक में नजर आएंगे। अमृतसर प्रवास में पतले दुबले 21 साल के युवा उधम और फिर बाद में 1940 में 41 की उम्र वाले उधम के किरदार में।"
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।