समंदर के बीच नशे का जश्न, शाहरुख खान के बेटे आर्यन को किया गिरफ्तार
(India) क्रुश ड्रग्स पार्टी केस में आरोप में गिरफ्तार बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को स्वापक नियंत्रण ब्युरो (एनसीबी) की टीम मेडिकल जांच के लिए जेजे अस्पताल लेकर गई है. आज आर्यन खान की कोर्ट में पेशी होनी है. शाहरुख खान ने हिरासत के दौरान बेटे से फोन पर दो मिनट बात की है बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इस वक्त नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की हिरासत में हैं। NCB ने आर्यन खान सहित आठ लोगों को शनिवार को मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज में रेव पार्टी करते हुए हिरासत में लिया गया था।आज उस क्रूज का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग बेफिक्र होकर नाचते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उसी पार्टी का है, जहां से आर्यन खान समेत 8 को पकड़ा गया था। हालांकि, इस वीडियो को लेकर NCB ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।