राजस्थान संगीत नाटक अकादमी आयोजित पांच दिवसीय ओमशिवपुरी नाट्य समारोह के अवसर होने वाले 'रंग संवाद' की अध्यक्षता करते हुए बोराणा ने कहा कि कोविड त्रासदी से भारतीय नाट्य जगत को बड़ा नुकसान हुआ है। उससे उबरने की जद्दोजहद कलाकार जीवटता से कर रहा है, लेकिन सरकारों व समाज को भी आगे आकर कला संस्कृति को सम्बल प्रदान करना होगा। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे राज्य के कला व कलाकारों के प्रति सदैव संवेदनशील रहे हैं। कोरोना काल में उन्होंने आम आदमी के साथ कलाकारों की भी मदद करने का हर सम्भव प्रयास किया और दस हजार से अधिक कलाकारों को पांच हजार रुपए प्रति कलाकार प्रदान किये।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।