(India)
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत पर बॉम्बे हाईकोर्ट में आज भी सुनवाई जारी रहेगी,मंगलवार को हुई सुनवाई में पूर्व एटॉर्नी जनरल ऑफ इंडिया मुकुल रोहतगी ने आर्यन खान का केस लड़ा,उन्होंने ये भी दलील दी थी कि आर्यन के वॉट्सऐप चैट क्रूज पार्टी रेड से जुड़े नहीं बल्कि पुराने हैं। सिर्फ चैट्स के आधार पर उन्हें 20 दिन तक जेल में नहीं रखा जा सकता। कोर्ट में एनसीबी और आर्यन खान के वकीलों ने जोरदार दलीलें दीं, एनसीबी ने जहां आर्यन खान को बेल मिलने का पुरजोर विरोध किया वहीं मुकुल रोहतगी ने आर्यन खान की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए.
मुकुल देसाई ने कोर्ट में कहा था कि उनके क्लाइंट के खिलाफ एनसीबी को कुछ नहीं मिला।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।