कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार का निधन,जिम करते समय पड़ा दिल का दौरा
(India)

कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार को हार्ट अटैक के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया है. उनका बेंगलूरु के विक्रम अस्पताल के आईसीयू वार्ड में इलाज चल रहा था. जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. बताया जा रहा है कि वो आज सुबह जिम में कसरत करने गए थे, जहां वर्जिश के दौरान ही उन्हें दिल का दौरा पड़ गया. उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया लेकिन उनकी हालत देखकर डॉक्टरों के होश उड़ गए. खबरों के मुताबिक उनके भाई शिवराजकुमार और यश भी वहीं पर जिम कर रहे थे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।