भोपाल गैस कांड पर आ रही है वेब सीरीज, टीजर देख रोंगटे खड़े हो जाएगें
(India) फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने व सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। अब दौर वेब सीरीज का है तो ऐसे YRF भी पीधे नहीं रहने वाला हैं और उन्होने भी ओटीटी की दुनिया में कदम रखने की तैयारी कर ली हैं ऐसे में प्रोडक्शन हाउस ने गुरूवार को अपनी पहली वेब सीरीज द रेलवे मैन की धोषण कर दी है।

इस सीरीज की कहानी 1984 में हुई भोपाल गैस त्रासदी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। द रेलवे मैन में आर माधवन, के के मेनन, दिव्येंदु शर्मा, बाबिल जैसे कई शानदार कलाकार हैं। इस वेब सीरीज में एक-दो नहीं बल्कि पूरे 4 एक्टर्स हैं। इस वेब सीरीज में दिवंगत एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान को भी लिया गया है। सीरीज में बाबिल के अलावा आर. माधवन, केके मेनन, मिर्जापुर फेम दिव्येंदु जैसे स्टार्स होंगे। इस सीरीज को ठीक एक साल बाद 2 दिसंबर 2022 को रिलीज किया जाएगा।


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।