मनाली से चंडीगढ़ जाते समय कंगना रनोट को किसानों के गुस्से का करना पड़़ा सामना
(India) edited by-kritika

कंगना रनोट को शुक्रवार को रोपड़ टोल प्लाजा में भीड़ के गुस्से का सामना करना पड़ा। कंगना ने ही सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि जब वे मनाली से चंडीगढ़ जा रहीं थीं, तब उन्हें चंडीगढ़-ऊना नेशनल हाईवे पर कीरतपुर साहिब में किसानों ने रोक लिया। उन्होंने घटना का वीडियो भी शेयर किया है और लिखा है, "जैसे ही पंजाब में कदम रखा, भीड़ ने हमला कर दिया। वे लोग कह रहे हैं कि वे किसान हैं। कंगना के मुताबिक भीड़ उनसे माफी मांगने को कह रही थी। करीब एक घंटे तक भीड़ ने कंगना को घेरे रखा। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर घटना का वीडियो भी शेयर किया है। कंगना चंडीगढ़ जा रही थीं, जहां रोपड़ टोल प्लाजा, चंडीगढ़-उना हाईवे पर जाम लगाकर उन्हें रोक लिया गया। किसानों के अलावा यहां बड़ी तादाद में पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन भीड़ कंगना की गाड़ी को आगे नहीं जाने दे रही थी। लोग उनसे माफी मांगने को कह रहे थे। विरोध के लिए किसानों के इकट्ठा होने का पता चलते ही पुलिस ने टोल से 200 मीटर पहले कंगना के काफिले को मोरिंडा के गांवों में घुसा दिया। गांवों के रास्ते फिर उन्हें हाईवे पर लाया गया। हालांकि अब किसान मोहाली में विरोध करने के लिए इकट्‌ठा हो रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।