पनामा पेपर्स लीक मामले में ED ने एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को भेजा नोटिस
(India) ईडी ने फेमा के तहत ऐश्वर्या राय को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए दिल्ली मुख्यालय बुलाया था। लेकिन ऐश्वर्या राय ने खत लिखकर ईडी को बताया है कि वह पेश नहीं हो पाएंगी। अब प्रवर्तन निदेशालय नया नोटिस जारी करेगा। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक ईडी ने इस मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग का मुकदमा दर्ज किया है. पनामा पेपर्स मामले में भारत के करीब 500 लोगों के शामिल होने की बात सामने आई थी। इनमें नेता, अभिनेता, खिलाड़ी, बिजनेसमैन हर वर्ग के प्रमुख लोगों के नाम हैं। इन लोगों पर टैक्स की हेराफेरी का आरोप है। जिसको लेकर टैक्स अथॉरिटी जांच में जुटी हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।