जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस पर NYT का खुलासा:भारत सरकार ने 2017 में इजराइल से खरीदा था स्पाईवेयर
(India)


भारत सरकार ने 2017 में इस्राइल का जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस खरीदा था.... अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट कहा गया है कि मोदी सरकार ने पांच साल पहले दो अरब डॉलर का जो रक्षा सौदा इस्राइल से किया था... उसमें पेगासस स्पाईवेयर की खरीद भी शामिल थी..... इस रक्षा डील में भारत ने कुछ हथियारों के साथ एक मिसाइल सिस्टम भी खरीदा था... रिपोर्ट के मुताबिक सालभर लंबी चली जांच के बाद खुलासा किया है कि अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई ने भी इस्राइल की एनएसओ फर्म से पेगासस की खरीद की थी... एफबीआई ने इसे घरेलू निगरानी के लिए इस्तेमाल करने की योजना के तहत इसकी कई वर्षों तक टेस्टिंग भी की.... लेकिन पिछले साल एजेंसी ने पेगासस का उपयोग बंद करने का फैसला किया.... हालांकि, रिपोर्ट में यह साफ नहीं है कि एफबीआई का यह फैसला पेगासस का राज खुलने से पहले आया या बाद में

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।