डॉक्टर गुलाटी के नाम से मशूहर सुनील ग्रोवर की हुई हार्ट सर्जरी
(India) सुनील ग्रोवर छोटे पर्दे का जाना माना नाम हैं. फैंस के बीच उनकी काफी लोकप्रियता है. कॉमेडियन की सेहत से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, गुत्थी, रिंकू भाभी और डॉक्टर मशूहर गुलाटी के नाम से लोकप्रिय सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉमेडियन को दिल की बीमारी के चलते मुम्बई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत पहले से बेहतर हो रही है और अब वह खतरे से बाहर हैं

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।