फिर बिगड़ी लता मंगेशकर की तबीयत, फिर वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट
(India) स्वर कोकिला लता मंगेशकर की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई। लता मंगेशकर की हालत बेहद गंभीर हो गई है। उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। बता दे की कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तभी से ICU में हैं।

92 साल की लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर के मुताबिक लताजी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया है। डॉक्टर्स की एक टीम 24x7 उनकी निगरानी कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।