(DELHI, DELHI)
सिंगर-कम्पोजर बप्पी लहरी इस दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन के बाद परिवार की तरफ से स्टेटमेंट जारी किया गया है कि अंतिम संस्कार 17 फरवरी को होगा। उनके बेटे बप्पा लॉस एंजिलिस में हैं। वह कल सुबह तक पहुंचेंगे, इसके बाद ही बप्पी लहरी को अंतिम विदाई दी जाएगी। बप्पी लहरी को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं थीं। बीते साल उन्हें कोरोना भी हुआ था। मंगलवार को उनकी हालत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था बप्पी लहरी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सचिन तेंदुलकर, अजय देवगन, अक्षय कुमार, अनुपम खेर सहित कई बड़ी हस्तियों ने शोक जताया है। काजोल, तनुजा, अल्का याज्ञ्निक, शर्बानी मुखर्जी सहित इंडस्ट्री से कई लोग बप्पी दा के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।