आदित्य नारायण ने सिंगिंग रियलिटी शो ‘सारेगामापा’ की होस्टिंग छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने एक भावुक नोट शेयर किया। जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे वक्त इतनी जल्दी बीतता चला जाता है। इस बीच उनकी निजी जिंदगी में भी बदलाव आए हैं। उन्होंने श्वेता अग्रवाल से शादी की। कपल के हाल ही में एक बेटी हुई। आदित्य ने ‘सारेगामापा’ की पूरी टीम को टैग किया और सभी को धन्यवाद दिया। ‘सारेगामापा 2022’ के विजेता का ऐलान रविवार को किया गया। 19 साल की नीलांजना रे ने शो का खिताब जीता। इस सीजन के खत्म होने के साथ ही आदित्य नारायण ने भी शो को अलविदा कह दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।