'गंगूबाई काठियावाड़ी' की कमाई के आंकड़े? फर्जी हैं  -कंगना रनौत
(India)


एक्ट्रेस कंगना रनौत फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को लेकर पहले भी आलिया भट्ट पर निशाना साधती रही हैं। कंगना रनौत ने आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई का मजाक उड़ाते हुए उन्हें 'पापा की परी' और 'बिंबो' कहा था। अब कंगना रनौत ने फिर एक बार आलिया भट्ट की फिल्म को घेरने की कोशिश की है और उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर सवाल उठाए हैं। कंगना रनौत ने एक मीडिया रिपोर्ट के आधार पर आरोप लगाया है कि आलिया भट्ट की फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को गलत ढंग से पेश किया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।