Bigg Boss 15 के रनर अप प्रतीक सहजपाल का अलग अंदाज आया नजर, देखिए उनका नया गाना
(India)

मुंबई के अंधेरी में बी यू स्टूडियो में आयोजित 'प्यार है' गाने के प्रमोशन के दौरान दीप्ति सती, पायल देव और प्रतीक सहजपाल एक साथ पोज देते हुए नजर आए प्रतीक सहजपाल, दीप्ति सती, गायक और संगीतकार पायल देव के साथ वार्नर म्यूजिक इंडिया द्वारा अपने गीत 'प्यार है' को बढ़ावा देने के लिए बाहर निकले। आइए सुनते है क्या कुछ कहां कलाकारों नेप्रतीक सहजपाल का प्यार के रंगों से भरा हुआ गाना 'रंग सोनेया' रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियां बटोरने के बाद आखिरकार दर्शकों के सामने आ गया है | इस गाने के माध्यम से बिग बॉस सीजन 15 के फर्स्ट रनर-अप प्रतीक सहजपाल और अरूब खान प्यार का देसी स्वाद दर्शकों के लिए लेकर आये हैं। इस गाने को अरूब खान ने अपनी सुरीली आवाज़ में गाया है और बब्बू ने गीत के बोल लिखे है तथा ब्लैक वायरस ने संगीत से सजाया है। गाने के पोस्टर में इस नई जोड़ी की केमिस्ट्री देखने लायक है और ऐसा लग रहा है कि यह गाना चार्टबस्टर बनने के लिए तैयार हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।