द कश्मीर फाइल्स के लिए सिनेमाघर में हंगामा, रुकवाई बच्चन पांडे की स्क्रीनिंग? वीडियो वायरल
(India) द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखने भारी संख्या में लोग सिनेमाहॉल्स पहुंच रहे हैं। इस मूवी के साथ अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे भी रिलीज हुई है। इस बीच एक वीडियो वायरल है जिसमें कुछ लोग सिनेमाघर में हंगामा करते दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उड़ीसा के एक सिनेमाघर का है। वहां कुछ लोगों ने बच्चन पांडे की स्क्रीनिंग जबरदस्ती रुकवाकर द कश्मीर फाइल्स चलाने की मांग की। वीडियो में लोग जय श्रीराम के नारे लगाते और लोगों को थिएटर से जबरन उठाते भी दिख रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद स्टाफ को शो बंद करना पड़ा।



बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना उड़ीसा के कस्बे संबलपुर की है। यहां Eylex सिनेमाहॉल में बच्चन पांडे फिल्म की स्क्रीनिंग रुकवाई गई। वायरल वीडियो में कुछ लोग नारे लगाते सिनेमाहॉल में दिखाई दे रहे हैं। वे नारे लगा रहे हैं, हिंदुस्तान में रहना होगा तो जय श्रीराम कहना होगा। इसके बाद वे थिएटर के अंदर दिख रहे हैं और फिल्म देख रहे लोगों से बाहर निकलने को कहते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।