करण जौहर मल्टी टैलेंटेड हैं, इसमें कोई शक नहीं। वह डायरेक्टर हैं, प्रोड्यूसर हैं, ऐक्टिंग में भी हाथ आजमा चुके हैं, लोगों को फैशन टिप्स भी देते रहते हैं। इसके अलावा उन्होंने हुनरबाज के सेट्स पर अपना एक और हुनर दिखाया। आने वाले एपीसोड में करण जौहर 'हम हैं राही प्यार के' के गाने 'घूंघट की आड़ से' गाने पर डांस करते दिखाई देंगे। एपीसोड का प्रोमो चैनल ने रिलीज कर दिया है। करण स्टेज पर डांस करते दिख रहे हैं और परिणीति उनको देखकर हैरान हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।