The Kashmir Files: बीके गंजू की पत्नी को सच में खिलाए गए थे खूने से सने चावल? भाई ने दिया जवाब
(India) फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) में आतंकियों की बर्बरता देख हर दर्शक सहम गया। जिन लोगों के साथ हकीकत में ये सब हुआ वे आज भी इस सदमे में हैं। फिल्म में दो कहानियां सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं और लोगों का दिल भी दहलाया। ये कहानियां थीं गिरजा टिक्कू और बाल किशन गंजू (BK Ganjoo) की। फिल्म में चावल के ड्रम में दिखाई गई हत्या बी के गंजू के साथ घटी असली घटना से ली गई है। इसमें दिखाया गया है कि आतंकी उनको गोलियों से भूनने के बाद उनकी पत्नी को उनके खून से सने चावल खाने के लिए कहते हैं। अब एक इंटरव्यू के दौरान बीके गंजू के भाई शिबन बताया है कि असल में क्या हुआ था।

बाल कृष्ण को नहीं खोज पाए थे आतंकी


बीके गंजू के भाई शिबन गंजू ने दैनिक भास्कर से बातचीत में उस दर्दनाक घटना के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उनके भाई की उम्र उस वक्त 35 साल के आसपास थी। वह ऑफिस के लिए तैयार हो रहे थे। तभी 4 आतंकियों ने घर में घुसकर बाल कृष्ण के बारे में पूछा। बीके उस वक्त तीसरे फ्लोर पर थे। उनकी पत्नी ने डरकर कह दिया कि वह दफ्तर चले गए। खोजने के बाद बाल कृष्ण नहीं मिले तो आतंकी चले गए, लेकिन बाहर निकलते ही पड़ोसियों ने बता दिया कि वह चौथी मंजिल पर हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।