Dog Video: जो काम कुत्ता न कर सका, पिल्ले ने एक झटके में कर दिया, देखें प्यारा वीडियो
(India) इंटरनेट पर कुत्तों के प्यारे वीडियो की भरमार है। पेट लवर्स अक्सर अपने पालतू कुत्तों के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। इनमें से कुछ ऐसे होते हैं, जो यूजर्स को खूब पसंद आते हैं और वे वायरल हो जाते हैं। ऐसा ही डॉगी का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर वायरल हो रहा है। इसमें नजर आ रहा है कि एक कुत्ता टीवी कैबिनेट के नीचे फंसी गेंद को निकाल नहीं पा रहा है, तभी पिल्ला आता है और वो नीचे घुसकर आसानी से गेंद निकाल लेता है।



21 सेकंड के इस वीडियो के मुताबिक एक गेंद रूम के अंदर टीवी स्टैंड के नीचे चली गई। एक पालतू ब्लैक डॉग उसे निकालने की कोशिश कर रहा है। वो स्टैंड के नीचे हाथ डाल रहा है लेकिन गेंद नहीं निकाल पा रहा। तभी घर में मौजूद एक प्यारा पिल्ला वहां आया और स्टैंड के नीचे घुस गया। उसने गेंद को अपने मुंह से पकड़ा और आसानी से उसे बाहर निकाल दिया।

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।