सक्सेस का नहीं होता कोई फॉर्मूला
अक्षय कुमार ने कहा, 'ये आपको सिनेमा की ताकत दिखाती है और बताती है कि बजट और फिल्मों को शुरू करने का कोई फार्मूला नहीं होता जो सक्सेस की गारंटी दे। यह साबित करता है कि दर्शक ही हैं जिनके लिए हम अपनी फिल्में बनाते हैं और जब वे किसी चीज को प्यार देते हैं तो वह खुद ही हवा में उड़ने लगती है।' अक्षय कुमार ने कहा, 'हां, मैं बच्चन पांडे से और बेहतर प्रदर्शन चाहता हूं, लेकिन इसके लिए मैं सिर्फ कश्मीर की फाइल्स को दोष नहीं देता।
ये हैं अक्षय की आने वाली फिल्में
अक्षय कुमार ने फिल्म कश्मीर फाइल्स के बारे में कहा कि वह फिल्म तूफान है और हम उसका शिकार हो गए हैं। सिर्फ साउथ की फिल्में करने और ऑरिजनल फिल्में नहीं करने की बात पर अक्षय कुमार ने कहा कि यह पूरी तरह से सच बात नहीं है। मैं ऑरिजनल स्क्रिप्ट भी करता हूं। मेरी आने वाली फिल्में पृथ्वीराज, रक्षा बंधन, राम सेतु, OMG2 और गोरखा जैसे नाम इनमें शामिल हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।