कॉलेज में लड़ते-झगड़ते दे बैठे एक-दूसरे को दिल, जानें राम चरण और उपासना की लव स्टोरी
(India) साउथ के सुपरस्टार राम चरण का आज बर्थडे है। राम ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। उनकी फिल्मों और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में तो फैंस खूब जानते हैं, लेकिन क्या आप उनकी और पत्नी उपासना कामिनेनी की लव स्टोरी के बारे में जानते हैं? अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं दोनों की लव स्टोरी के बारे में। कैसे दोनों मिले, एक-दूसरे से प्यार हुआ और फिर आज तक हमेशा एक-दूसरे के सपोर्ट बनकर खड़े रहते हैं।



राम चरण और उपासना कॉलेज में मिले। दोनों वहीं अच्छे दोस्त बने। हालांकि उस वक्त दोनों के बीच प्यार नहीं सिर्फ दोस्ती थी। दोनों दोस्तों की तरह एक-दूसरे से लड़ते-झगड़ते थे। एक-दूसरे पर कैंटीन में चटनी और सॉस फेंकते थे। हालांकि दोनों एक-दूसरे के बहुत करीब थे। एक-दूसरे के बारे में कभी बुरा नहीं सुन सकते थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।