BTS ने कॉन्सर्ट में किया झिंगाट पर डांस, फैन मेड वीडियो पर झूमा सोशल मीडिया
(India) दक्षिण कोरियाई बॉय बैंड बीटीएस ने भले ही इस साल कोई ग्रैमी नहीं जीता हो, लेकिन इनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। केवल कोरिया ही नहीं बल्कि दुनियाभर में बीटीएस के दीवाने हैं। बीटीएस के फैंस को आमतौर पर आर्मी कहते हैं। सोशल मीडिया पर बीटीएस के साथ-साथ इनकी आर्मी भी छाई रहती है। कभी बीटीएस के गानों पर डांस स्टेप करते हुए तो कभी उनके डांस स्टेप को दूसरे गानों के साथ जोड़कर फैंस सोशल मीडिया पर बीटीएस को एक्टिव बनाए रखते हैं। बीटीएस आर्मी अपना सपोर्ट दिखाने के लिए मामले में पीछे नहीं हटती और इसका सबूत हाल ही में वायरल हो रही वीडियो है।

वायरल वीडियो में ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर की फिल्म धड़क के हिट गाने झिंगाट पर बीटीएस मेंबर्स नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। बीटीएस के इस कॉन्सर्ट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो फैन पेज ने शेयर की है। हालांकि इस वीडियो में कॉन्सर्ट की ओरिजनल आवाज नहीं बल्कि बॉलीवुड गाने के साथ इसे डब किया गया है और फिर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है लव दिस सो मच। दरअसल, वीडियो को इस तरह एडिट किया है कि सच में देखने से लग रहा है कि बीटीएस ने झिंगाट गाने पर ही डांस किया है। बीटीएस मेंबर्स के स्टेप्स के साथ गाने का म्यूजिक ऐसे फिट किया गया है कि मानो वो उसी पर नाच रहे हों।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।