बॉक्स ऑफिस पर KGF 2 का तूफान, दूसरे दिन आमिर खान की 'दंगल' और प्रभास की 'बाहुबली 2' को छोड़ा पीछे
(India) साउथ के स्टार यश की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. पहले दो दिनों में ही इस फिल्म के हिंदी वर्ज़न ने 100 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म ने पिछली कई बड़ी फिल्में से बेहतर कारोबार किया है. केजीएफ 2 ने दूसरे दिन की कमाई के मामले में प्रभास की बाहुबली 2 और आमिर खान की दंगल जैसी सुपरहिट और रिकॉर्डतोड़ फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. इस फिल्म ने पहले दिन गुरुवार को जहां 53.95 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, वहीं दूसरे दिन शुक्रवार को इसने 46.79 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है. दो दिनों में इसका आंकड़ा 100.74 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।