पान मसाला ब्रांड का ऐड करने के लिए अक्षय कुमार ने माफी मांगी
(India) पान मसाला ब्रांड का ऐड करने के लिए अक्षय कुमार ने माफी मांगी है। वे हाल ही में अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ इस विज्ञापन में नजर आए थे। आलोचना होने पर बॉलीवुड के खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर माफीनामा पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि फैंस के रिस्पॉन्स ने मुझे झकझोर दिया है। मैं तंबाकू का समर्थन नहीं करता। मैं पूरी विनम्रता के साथ इससे पीछे हटता हूं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।