(India)
टीआरपी लिस्ट में टॉप 10 के भीतर रहने वाले टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का रोल प्ले करने वाली मुनमुन दत्ता को अधिकतर घरों में लोग उनके स्क्रीन नेम से ही जानते हैं। मुनमुन दत्ता टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में तो पॉपुलर हैं ही, इसके अलावा वह सोशल मीडिया और रियल लाइफ में भी काफी पॉपुलर हैं। सिर्फ इंस्टाग्राम पर मुनमुन दत्ता के 72 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं जिनके लिए मुनमुन आए दिन अपनी तस्वीरें या वीडियो शेयर करती रहती हैं।स्किन फिट कपड़ों में बबीता जी की किलर डांस परफॉर्मेंस देखकर फैंस अपने दिल थाम रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ऐसी परफॉर्मेंस अगर बबीता जी ने टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दी होती तो शायद जेठालाल के दिलों की धड़कनें बढ़ गई होतीं। बता दें कि शो में जेठालाल बबीता जी को पसंद करता है लेकिन वह कभी भी खुलकर अपने प्यार का इजहार उनसे नहीं कर पाता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।