मामला भरतपुर के पहाड़ी थाना इलाके का है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ गांव के ही कुछ लोगों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पति ने शिकायत में लिखा है कि बीते 26 अप्रैल को रात में करीब 9 बजे मेरा छोटा भाई अपनी भाभी को पीहर से घर लेकर आ रहा था। रास्ते में उनको कुछ बदमाशों ने पकड़ लिया और पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
दरअसल शिकायतकर्ता का छोटा भाई अपनी भाभी को लेने उसके पीहर गया था और बाइक से लेकर घर लौट रहा था। तभी घाटमीका के जंगल में गांव के छह लोगों ने उनको पकड़ लिया। महिला के देवर ने बदमाशों को काफी रोकने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने और उसके सिर पर बंदूक रखकर वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गए। घटना के बाद देवर अपनी भाभी को लेकर अपने घर पहुंचा और अपने भाई को सारी घटना के बारे में बताया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।