वायरल हो रहे वीडियो में कियारा और कार्तिक स्टेज पर बैठे हैं। शॉर्ट ड्रेस होने की वजह से कियारा उठने में असहज होती हैं जिसके बाद वह कार्तिक से कुछ कहती हैं तो कार्तिक उनके सामने जाकर खड़े हो जाते हैं, तब कियारा खड़ी होती हैं और कार्तिक के साथ कैमरे के सामने पोज देती हैं। फैन्स कार्तिक की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ को सुशांत सिंह राजपूत की याद आ गई। दरअसल ‘राब्ता‘ के प्रमोशन के दौरान सुशांत का भी एक वीडियो वायरल हुआ था जब कृति सेनन शॉर्ट ड्रेस में थीं और उनके बैठने से पहले सुशांत सामने खड़े हो जाते हैं।
फैन्स के कमेंट्स
कार्तिक के इस वीडियो पर पर बहुत से फैन्स ने कहा, सुशांत सिंह राजपूत की याद आ गई। एक यूजर ने कहा, ‘जेंटलमैन ऐसा होता, जिस तरह से उन्होंने कियारा की केयर की।‘ एक ने लिखा, ‘यही वजह है कि मुझे उससे प्यार है।‘ एक यूजर ने कहा, ‘सबको लग रहा है सुशांत बन रहा है लेकिन सच्चाई ये है कि अच्छे और सच्चे लोग ऐसे ही होते हैं।‘ एक अन्य ने लिखा- ‘उफ्फ जेंटलमैन।‘
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।