VIDEO: एक्स वाइफ सुजैन खान के साथ नजर आए ऋतिक रोशन, बच्चों संग लिए फैमिली लंच के मजे
(India) एक समय पर ऋतिक रोशन और सुजैन खान बॉलीवुड के क्यूट कपल्स की लिस्ट में शुमार थे। तलाक के बाद से दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं बावजूद इसके एक कारण है जिसकी वजह से वो कभी अलग नहीं हो सकते और वो हैं उनके बच्चे। ऋतिक और सुजैन के दो बेटे रिदान और रेहान रोशन हैं जिनकी वजह से आए दिन साथ में नजर आते हैं। एक बार फिर ऋतिक और सुजैन अपने बेटे की वजह से एक साथ आए हैं।

दरअसल, ऋतिक और सुजैन के बेटे रिदान का 12वां जन्मदिन है जिसे मनाने के लिए वो फैमिली लंच पर गए थे। ऋतिक, सुजैन और और उनके बेटे का एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसमें वो एक रेस्टोरेंट के बाहर से निकलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान सभी बेहद कूल अंदाज में नजर आए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।