2016 में हुई हत्या का था सुबूत
यह मामला है राजस्थान के जयपुर की निचली अदालत का है। पुलिस के मुताबिक मामला सितंबर 2016 का है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक उस वक्त चांदवाजी पुलिस थाने के अंर्तगत आने वाले एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शशिकांत शर्मा के व्यक्ति की मौत हो गई थी। शव मिलने के बाद मृतक के परिचितों और रिश्तेदारों ने मामले की तीव्र जांच की मांग करते हुए जयपुर-दिल्ली हाईवे जाम कर दिया था। पांच दिन बाद इस मामले में पुलिस ने चांदवाजी के रहने वाले राहुल कंदेरा और मोहनलाल कंदेरा को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इन दोनों को हत्या के आरोप में अतिरिक्त जिला जज की कोर्ट में पेश किया गया था।
मालखाने में जगह का अभाव
बताया जाता है कि इस मामले से जुड़े सभी सुबूत पुलिस एक बैग में रखकर कोर्ट ले जाती थी। बैग में हत्या में इस्तेमाल चाकू के साथ-साथ 15 अन्य अहम सुबूत भी रखे हुए थे। बताया जाता है कि मालखाना में जगह न होने के चलते सुबूतों से भरा बैग एक पेड़ के नीचे रखा हुआ था। हाल ही में कोर्ट ने मामले में सुबूत पेश करने को कहा तो पुलिस ने बैग के बंदर द्वारा चोरी करने की बात की। पुलिस ने यह बात कोर्ट में लिखित रूप में दी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।