करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं पंचायत सचिव अभिषेक, एक एपिसोड के लिए चार्ज करते हैं इतनी फीस
(India) Panchayat 2 Actor Jitendra Kumar Net Worth: अमेजन प्राइम वीडियो की मजेदार सीरीज पंचायत का पहला सीजन लगभग सभी लोगों ने देखा होगा। अब इस सीरीज का दूसरा सीजन 20 मई को रिलीज किया जायेगा। फुलेरा पंचायत के सचिव अभिषेक यानी एक्टर जितेंद्र कुमार को सभी लोग बखूबी जानते होंगे। अभिषेक ने गांव की कई समस्याओं को हल किया और अगले सीजन में भी वह कई परेशानियों से जूझते दिख रहे हैं। लेकिन आज हम सीरीज को लेकर कोई बात नही करने जा रहे हैं, बल्कि सीरीज के लीड एक्टर जितेंद्र कुमार की नेट वर्थ के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। जितेंद्र कुमार करोड़ों के मालिका हैं और उनकी एक एपिसोड की फीस आपको हैरान कर देगी।

IIT से की है सिविल इंजीनियरिंग

एक्टर जितेंद्र कुमार राजस्थान के अलवर में खैरथल के रहने वाले हैं और उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री ले रखी है। पढ़ाई पूरा करने के बाद उनकी दिलचस्पी एक्टिंग में हुई और उन्होंने नाटक करना शुरू किया। इसी दौरान उनकी मुलाकात स्क्रिप्ट राइटर विश्वपति सरकार से हुई और उनके कहने पर एक्टर टीवीएफ में शामिल हो गए। साल 2012 से जितेंद्र कुमार लगातार कॉमेडी, रोमांटिक और ड्रामा शो में काम कर रहे हैं।

जीतू भैया बनकर हुए मशहूर

जितेंद्र कुमार जो भी किरदार निभा देते हैं, वो मशहूर हो जाता है। एक्टर ने टीवीएफ की सीरीज कोटा फैक्ट्री में जीतू भैया का रोल निभाया था, वो आज भी मशहूर है। अब इस सीरीज के तीसरे सीजन का लोगों को इंतजार है। तो वहीं अब एक्टर पंचायत सचिव अभिषेक का किरदार निभाकर भी लोगों के दिलों में बस चुके हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।