रणवीर सिंह ने शाहरुख खान को कहा रियल गैंग्सटर, बोले- हम तो छोटी दुकानें चलाते हैं
(India) बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने एक हालिया इंटरव्यू में शाहरुख खान की जमकर तारीफ की और उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का दिग्गज बताया। सुपरस्टार शाहरुख खान जो कि साल 2018 में आई फिल्म 'जीरो' के बाद से गायब हैं और सिल्वर स्क्रीन पर नजर नहीं आए हैं, वह जल्द ही फिल्म 'पठान' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर वापसी करेंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी।

रणवीर से नहीं हो पा रहा है इंतजार
रणवीर सिंह ने शाहरुख खान की इस फिल्म के बारे में कहा कि उनसे किंग खान को फिर एक बार सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए इंतजार नहीं हो पा रहा है। रणवीर सिंह अलग-अलग हालातों में उनकी अलग-अलग पर्सनैलिटीज को लेकर बात कर रहे थे क्योंकि करण जौहर ने उसने कहा था कि उनके अंदर कई सारे लोग हैं।

रणवीर में दिखती है SRK की झलक
करण जौहर ने रणवीर सिंह को बताया था कि शाहरुख खान के मामले में भी काफी हद तक ऐसा ही है। शाहरुख खान के बारे में बात करते हुए रणवीर सिंह ने कहा, 'वह सच में बहुत महान इंसान हैं। कोई तो वजह है कि वह किंग कहलाते हैं। एक बार मैं उनके सामने उनकी मौजूदगी में मजाक कर रहा था।'

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।