(India)
सोनाक्षी सिन्हा ने 9 मई को एक पोस्ट किया था जिसके बाद फैंस के मन में कई सवाल खड़े हो गए थे। इतना ही नहीं सोनाक्षी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। दरअसल, सोनाक्षी ने अपनी एक फोटो शेयर की थी जिसमें वह एक शख्स का हाथ पकड़े नजर आ रही थीं और दूसरा हाथ उन्होंने अपने चेहरे पर रखा था जिसमें वह रिंग पहनी हुई थीं। सोनाक्षी के हाथ में बड़ी डायमंड रिंग थी। इस फोटो को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा, मेरे लिए बड़ा दिन है। मेरे कई सपनों में एक सुना पूरा हुआ और आप सबके साथ इसे शेयर करने के लिए बेताब हूं। इसके बाद फैंस को लगा कि कहीं सोनाक्षी ने सगाई तो नहीं कर ली। तो वहीं कुछ फैंस ने ये भी अंदाजा लगाया कि कहीं सोनाक्षी किसी डायमंड रिंग का एड तो नहीं कर रहीं। लेकिन अब एक्ट्रेस ने इस मामले की सच्चाई बता दी है।
सोनाक्षी ने अब नया वीडियो शेयर किया है जिसमें वह नए और खूबसूरत नेल्स यानी नाखून दिखाती हैं। वीडियो शेयर कर सोनाक्षी ने लिखा, 'लेडीज...क्या आप हॉट गर्ल समर के लिए तैयार हैं और मेरे साथ नेल इट करने के लिए?'
फैंस को सोनाक्षी का ये वीडियो पसंद आ रहा है और लड़कियां तो इस वीडियो को देखकर काफी खुश हो रही हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।