सरकार की उपलब्धियों का भी करेंगे बखान
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जिला प्रभारी मंत्रियों को प्रेस वार्ता के दौरान सरकार की उपलब्धियों और बजट घोषणाओं की जानकारी देने के निर्देश भी दिए है। गहलोत के मंत्री बताएंगे की तीन साल के दौरान राज्य सरकार ने जनहित में कौन-कौन से काम किए है। इस दौरान मंत्री जिला स्तर अधिकारियों से फीडबैक लेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। सीएम गहलोत चाहते हैं कि बजट घोषणाओं का लाभ आमजन को मिले। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना, कोरोना प्रबंधन, शहरी रोजगार गारंटी योजना और मनरेगा योजना की जानकारी आमजन को दी जाएगी।
हिंसा पर कांग्रेस-भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में करौली और जोधपुर के बाद भीलवाड़ा में सांप्रदायिक घटनाएं हुई है। राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा इन घटनाओं पर सीएम गहलोत पर लगातार हमला बोल रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का कहना है कि राज्य में सांप्रदायिक घटनाएं रोकने के लिए गहलोत सरकार नाकाम रही है। गहलोत सरकार तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। इसलिए राजस्थान में सांप्रदायिक घटनाएं हो रही है। जबकि सीएम अशोक गहलोत सांप्रदायिक घटनाओं पर भाजपा-आरएसएस पर निशान साध रहे हैं। सीएम अशोक गहलोत का कहना है कि राजस्थान में चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। इसलिए धर्म के आधार पर धुव्रीकरण करना चाहती है। भाजपा-आरएसएस प्रदेश का शांतिप्रिय माहौल बिगाड़ रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।