पूनम पांडे ने रो-रोकर बताई अपनी पीरिड्स प्रॉब्लम, बोलीं- इसलिए नहीं कर पा रही टास्क
(India) लॉकअप में इनमेट्स के झगड़े और बवाल जारी हैं। जैसे-जैसे फिनाले का वक्त आ रहा है दोस्त भी दुश्मन बनते जा रहे हैं। शो में मुनव्वर और पूनम पांडे के बीच अच्छी दोस्ती रही है। हालांकि रीसेंट एपीसोड के दौरान मुनव्वर अपने दोस्तों के साथ मिलकर पायल रोहगती के बाद पूनम पांडे को टास्क से हटाने का प्लान बनाते हैं। उनका कहना है कि पूनम टास्क शिद्दत से नहीं करतीं। पूनम इसकी वजह बताती हैं कि उनको पीरियड्स की वजह से कुछ हेल्थ इशूज हैं। बाद में मुनव्वर प्रिंस नरूला को बताते हैं कि पूनम पीरियड्स के बारे में झूठ बोल रही हैं।

पूनम को इस बात का भी बुरा लगता है कि उनके दोस्त ही उन्हें टिकट टु फिनाले टास्क से बाहर करना चाहते हैं। वह रोते हुए बोलती हैं कि उनको कुछ हेल्थ इशूज हैं जो कैमरा पर डिसकस नहीं कर सकतीं। पूनम बोलती हैं कि उन्हें बार-बार हॉस्पिटल जाना पड़ रहा है फिर भी खेल रही हैं। पूनम बाद में इस बात पर काफी रोती हैं कि उनके दोस्त ही धोखा दे रहे हैं। बाद में मुनव्वर प्रिंस नरूला से कहते हैं कि पूनम झूठ बोल रही हैं। वह बताते हैं कि बीते हफ्ते ही एक टास्क जीतने के बाद पूनम ने उनसे कहा था कि टास्क के दौरान उन्हें पीरियड्स थे फिर भी अच्छा परफॉर्म किया। वहीं मुनव्वर को झटका तब लगता है जब उनकी दोस्त अंजलि और साइशा उन्हें ही टास्क से निकालने का प्लान बना लेती हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।