(India)
परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर 'हुनरबाज' के सेट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में परिणीति स्टेज पर 'लग जा गले' गाना गाती हुई नजर आ रही हैं। सॉन्ग सुनकर मिथुन चक्रवर्ती की आंखों में आंसू आ गए। लता मंगेश्कर के सॉन्ग को एक्ट्रेस ने बेहद खूबसूरती से गाया है। उनके सॉन्ग को सुनकर शो के जज करण जौहर और मिथुन चक्रवर्ती इमोशनल हो गए। वीडियो को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया।" परिणिती ने ये परफॉर्मेंस हुनरबाज के ग्रांड फिनाले में दी थी। एक्ट्रेस को गाना गाते हुए देख नीतू कपूर भी स्माइल करती दिखीं। 'हुनरबाज' में बतौर जज बनकर परिणीति चोपड़ा ने पहली बार टीवी पर डेब्यू किया है।
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।