सलमान खान के भाई सोहेल शादी के 24 साल बाद पत्नी सीमा से हो रहे अलग
(India) बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान के भाई एक्टर-डायरेक्टर सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा शादी के 24 साल बाद तलाक ले रहे हैं। शुक्रवार को दोनों को मुंबई में फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों दोस्त की तरह नजर आए। BKC फैमिली कोर्ट में तलाक फाइल करने के बाद दोनों अपनी-अपनी कार में बैठे और घर के लिए रवाना हो गए। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।