दिल्ली के अटलांटिस बैंक्वेट हॉल में लगी आग, एक कर्मचारी की मौत
(India) दिल्ली के जीटी कर्नाल रोड स्थित अटलांटिस बैंक्वेट हॉल में मंगलवार शाम आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 12 दमकल वहां पहुंचीं और आग पर काबू पाया। घटना में बैंक्वेट हॉल के एक कर्मचारी की मौत हो गई। उसका शव जली हुई हालत में मिला है। घटना अशोक विहार इलाके की है।

इस मामले पर CM केजरीवाल ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। दमकलकर्मी आग बुझाने और सभी की जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, मैं लगातार अपडेट ले रहा हूं।'

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।