निलंबित IAS अधिकारी पूजा सिंघल की तबीयत ठीक नहीं
(India) झारखंड में मनरेगा और खनन घोटाले को लेकर निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल () की परेशानी धीरे-धीरे और बढ़ती जा रही है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) के तीखे सवालों ने निलंबित IAS पूजा सिंघल के होश उड़ा दिये हैं. ED के उलझाने वाले सवालों ने उनको परेशान कर रखा है. सिंघल के स्वास्थ्य (Pooja Singhal Health) में उतार-चढ़ाव हो रहा है. बुधवार रात से उनकी तबीयत ठीक नहीं है. बताया जा रहा है कि वो काफी घबराई हुई हैं और ब्लड प्रेशर काफी बढ़ा हुआ है.

सुबह और शाम में रांची सदर अस्पताल से डॉक्टरों की टीम उनका रुटीन चेकअप करने आती है. डॉक्टरों द्वारा बीपी की दवा दी जा रही है लेकिन पूजा सिंघल इतना ज्यादा तनाव में हैं कि बीपी कंट्रोल नहीं हो पा रहा. ब्लड प्रेशर के बढ़े रहने के कारण चक्कर आ रहा है. तबीयत ठीक न होने के कारण आज देरी से उनसे पूछताछ शुरु हो सकती है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।