मुसलमान होने के शक में मानसिक रूप से कमजोर जैन बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या
(India) बुजुर्ग को पीटने वाला BJP नेता दिनेश कुशवाहा है। भंवरलाल जैन से आधारकार्ड दिखाने का कहकर बुरी तरह पीटते हुए नजर आ रहा है। दिनेश ने नाम-पता पूछा तो मानसिक रूप से कमजोर भंवरलाल जैन के मुंह से मोहम्मद निकला। यह सुनकर दिनेश टूट पड़ा। उसने आधारकार्ड मांगा और भंवरलाल को लगातार चांटे मारे। भंवरलाल दिमागी रूप से अस्वस्थ थे। इसी वजह से उनकी शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने मनासा (रतलाम) के दिनेश कुशवाहा पर FIR दर्ज कर ली है। दिनेश भाजपा युवा मोर्चा और नगर इकाई में पदाधिकारी रहा है। उसकी पत्नी मनासा नगर परिषद में वार्ड नंबर 3 से भाजपा की पार्षद रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।