कान्स ज्यूरी में शामिल होने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री हैं ऐश्वर्या राय
(India) मिस वर्ल्ड रह चुकीं ऐश्वर्या राय ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में 20 साल पूरे कर लिए हैं। ऐश्वर्या ने पहली बार 2002 में कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर कदम रखा था। यहां एक्ट्रेस देवदास फिल्म के प्रमोशन के लिए को-स्टार शाहरुख खान और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ पहुंची थीं। वहीं ऐश्वर्या पहली भारतीय एक्ट्रेस हैं जो ज्यूरी मेंबर बनी थीं।

कोरोना के चलते रद्द हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल के अलावा ऐश्वर्या राय पिछले 20 सालों से लगातार कान्स के रेड कार्पेट पर अपने बेहतरीन लुक्स से जलवे बिखेरती आई हैं। पहली बार में ही एक्ट्रेस ने पीली साड़ी और हेवी गोल्ड जूलरी से लोगों का खूब दिल जीता था, जिसके 20 साल बाद वो काले रंग की फूलों से सजी गाउन में पहुंची हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।