Navjot Singh Sidhu पटियाला सेंट्रल जेल में क्लर्क बने, दिन में पांच घंटे करना होगा काम
(India) पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू को पटियाला (Patiala) जेल में मुंशी बन गए हैं. पटियाला सेंट्रल जेल की ओर से जारी बयान के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को क्लेरिकल काम सौंपा गया है. सिद्धू की ड्यूटी जेल के दफ्तर के कामकाज में लगाई गई है. नवजोत सिंह सिद्धू को 34 साल पुराने रोड रेज केस में 1 साल की बामशक्कत कैद हुई है.

नवजोत सिंह सिद्धू की ड्यूटी मंगलवार से ही शुरू हो चुकी है. पटियाला सेंट्रल जेल की ओर जारी बयान के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू को दो शिफ्ट में अपना काम करना होगा. नवजोत सिंह सिद्धू की पहली शिफ्ट सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक रहेगी. वहीं लंच ब्रेक के बाद नवजोत सिंह सिद्धू को दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक काम करना होगा. नवजोत सिंह सिद्धू को कुल मिलाकर एक दिन में पांच घंटे मुंशी का काम करना होगा.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।