कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे लश्कर के 3 आतंकी ढेर
(India) जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने गुरुवार को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान हुए ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया। पुलिस के मुताबिक, हमें कुपवाड़ा के जुमागुंड गांव में आतंकियों के घुसपैठ के बारे में इनपुट मिली, जिसके बाद सेना और पुलिस ने ऑपरेशन को अंजाम दिया।

IGP कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकी पाकिस्तानी हैं। एनकाउंटर वाली जगह से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए हैं। इससे पहले बुधवार को जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकियों को एनकाउंटर में मार गिराया गया था। सुरक्षाबलों ने इस साल कुल 26 पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है। इनमें 14 आतंकी जैश और 12 आतंकी लश्कर से जुड़े थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।