साउथ वर्सेज हिंदी पर छिड़ी है बहस
साउथ फिल्म जैसे पुष्पा, आरआरआर, केजीएफ 2 सुपरहिट हुई है और लोगों ने इन फिल्मों को देखने के बाद बॉलीवुड पर निशाना साधा था। इन फिल्मों के हिट होने के बाद से ही हिंदी और साउथ फिल्मों की तुलना की जा रही है। इस मामले को लेकर अजय देवगन, किच्चा सुदीप के बीच भी तीखी बहस देखने को मिली थी। तो वहीं अब रवीना ने भी अपना पक्ष रखा है।
सिर्फ हिट साउथ फिल्मों के बारे में सुनते हैं लोग
रवीना टंडन ने इस मामले पर कहा, 'मुझे लगता है कि ये इंडस्ट्री का एक फेज है और साउथ के लिए भी। वो लोग हर फिल्म को अलग बनाने की कोशिश कर रहे हैं और ऐसा ही हमारे बॉलीवुड में भी हो रहा है। आप सुनते होंगे कि हर हिंदी फिल्म रिलीज होती है लेकिन हर साउथ फिल्म रिलीज नहीं होती। आप सिर्फ हिट साउथ फिल्मों के बारे में सुनते हैं लेकिन आप ये नहीं सुनते कि हर शुक्रवार को एक साउथ फिल्म रिलीज हो रही है। हमें फिल्मों का नसीब नहीं पता होता।'
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।