(India)
मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान को बड़ी राहत मिली है। NCB ने ड्रग्स मामले में शुक्रवार को आर्यन खान को क्लीनचिट दे दी है। इस हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस में 6 महीने बाद एनसीबी ने 6000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें 20 में से 14 आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आर्यन खान समेत बाकी के 6 आरोपियों को सबूत नहीं मिलने के अभाव में क्लीनचिट दे दी गई है। दिलचस्प है कि आर्यन खान के दोस्त अरबाज मर्चेंट को एनसीबी ने दोषी माना है और उनके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। अरबाज ही वह शख्स थे, जिनके साथ आर्यन उस रात क्रूज पर गए थे। एनसीबी को अरबाज के पास से ही बेहद कम मात्रा में ड्रग्स का पैकेट मिला था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।