अलीगढ़ में युवक ने फांसी लगाकर दी जान,कुछ ही महीने पहले की थी लव मैरिज
(India)
अलीगढ़: जट्टारी में थाना टप्पल के गांव कुराना अलीगढ़-पलवल मार्ग के माइनर पर सिद्ध बाबा मंदिर के रास्ते के निकट खेत में खड़े आम के पेड़ पर युवक ने रस्सी से फांसी लगाकर जान दी।32 वर्षीय मुकेश पुत्र महावीर गांव मिठौली जिला मथुरा हाल निवासी दिल्ली का रहने वाला था। सोमवार की सुबह के समय माइनर के रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों व जंगल में काम करने वाले लोगों को सिद्ध बाबा मंदिर के रास्ते जाने वाले माइनर के निकट प्रमोद के खेत में आम के पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ मिला था। बता दें कि मुकेश अपनी बाइक से घटनास्थल तक पहुंचा था, जो वहां पर खड़ी थी। इसको देखकर ग्रामीणों ने यूपी डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने युवक की जेब से मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान कर सूचना स्वजनों को दी। पुलिस ने युवक के शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।