हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों सेट पर एक-दूसरे के साथ खूब टाइम स्पेंड करते हैं। दोनों साथ में सेट पर आते हैं, जाते हैं, लंच करते हैं और पैकअप भी दोनों का साथ में होता है। खबर ये भी आ रही है कि दोनों कई बार डेट पर भी जा चुके हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रणाली राठौड़, हर्षद से काफी इम्प्रेस हैं। वह उन्हें अपना मेंटोर भी मानती हैं। लेकिन साथ ही में उनके दिल में एक्टर के लिए कुछ फीलिंग्स भी है। हालांकि कहा जा रहा है कि शायद ही दोनों में से कोई इस बारे में खुलासा करेगा। वैसे भी हर्षद काफी प्राइवेट इंसान हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने से बचते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।